World environment day 2026
Detailed coverage and updates of our recent milestones and environmental initiatives.
Photo News & Event Details
Relive our major milestones and community gatherings.
World environment day 2026
भोपाल, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीआई गोविंदपुरा, भोपाल में "प्रकृति आराधना वसुंधरा नवचेतना ट्रस्ट (पावनी)" एवं आईटीआई भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में गृह कम्पोस्टिंग एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 400 विद्यार्थियों, ITI अध्यक्ष श्रीमती उमा शर्मा और नगर निगम एंबेसडर अहमद इखलाक ने भाग लिया। पावनी की संस्थापक श्रीमती बिंदिया खर्ब ने गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और गृह कम्पोस्टिंग की जानकारी देते हुए इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से तीन संकल्प लेने का आह्वान किया— अपनी बोतल साथ रखें, अपना थैला साथ रखें और डिस्पोजेबल सामान का उपयोग न करें। कार्यक्रम से प्रेरित होकर 15 विद्यार्थियों ने घरों में कम्पोस्टिंग शुरू करने का संकल्प लिया। आईटीआई के प्राचार्य श्री विजय सिंह ने संस्थान में एकल-उपयोग प्लास्टिक बोतलों का उपयोग बंद करने की घोषणा की।</p><p>कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित भविष्य के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।